फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के लाखों रुपयों का गबन कर बैंक ऑफ बड़ौदा का एजेंट फरार

विज्ञापन
शिकायत करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शाही के गांव कुच्छा में 35 लोगों की 13 लाख रुपये की रकम हड़पी
विज्ञापन

डीएम से शिकायत कर लोगों ने बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बरेली। शाही के गांव कुच्छा में बैंक ऑफ बड़ौदा का कलेक्शन एजेंट (बैंक मित्र) 35 लोगों के करीब 13 लाख रुपये गबन करके फरार हो गया। कलेक्शन सेंटर पर भी उसने डाल दिया। कई दिन तक उसके घर चक्कर लगाकर परेशान हो चुके ग्रामीणों बुधवार को कलेक्ट्रेट में शिकायत के बाद अक्षर विहार के पास स्थित बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहां उन्हें रकम वापस कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

एजेंट की ठगी के शिकार कुल्छा गांव के लोग बुधवार दोपहर अक्षर विहार के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। उनमें शामिल बद्री प्रसाद ने बताया कि वे लोग इस सेंटर को बीसी (बैंकिंग करेस्पॉन्डेंस) के नाम से जानते हैं। सेंटर चलाने वाला व्यक्ति उनके गांव का ही रहने वाला है और सेंटर बैंक ऑफ बड़ौदा की फतेहगंज पश्चिमी शाखा से जुड़ा हुआ है। इस वजह से किसी को कोई शक ही नहीं हुआ। सभी गांव वाले लगातार वहां जाकर रुपयों का लेनदेन कर रहे थे। उन्होंने भी अपने किसान क्रेडिट कार्ड ऋण के 2.75 लाख रुपये जमा कराए थे। मगर जब पासबुक पर एंट्री कराने पहुंचे तो पता चला कि ऋण के रुपये नहीं जमा हुए हैं और उनके खाते में पहले से मौजूद 25 हजार रुपये भी गायब हो चुके हैं। यह देखकर उन्हें शक हुआ तो वापस गांव आए और आरोपी के घर वालों से बात हुई तो उन्होंने सब ठीक कराने का आश्वासन दिया। मगर इसके बाद एक-एक करके उसकी ठगी के शिकार कई लोग सामने आए और वह तीन-चार दिन पहले सेंटर बंद करके भाग निकला। मजबूरन वे लोग शिकायत लेकर अफसरों के पास आए हैं। उन लोगों ने कलक्ट्रेट में शिकायत की तो बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय का पता बताकर वहां भेज दिया। वहां उनकी पूरी बात सुनकर रुपये वापस कराने का आश्वासन दिया गया है।

गुमराह करने को पासबुक पर पेन से करता था इंट्री

गांव वालों ने बताया कि वे लोग जब भी बैंक के सेंटर पर लेनदेन करने जाते थे तो वह पासबुक अपडेट नहीं करता था। अगर कोई व्यक्ति पासबुक अपडेट करने को कहता था तो एजेंट मशीन खराब बताकर पेन से ही रकम जमा या निकासी का ब्योरा चढ़ा देता था। मगर गांव का ही व्यक्ति होने के चलते वे लोग उस पर विश्वास करते रहे।

बेच दी सारी जमीन, कहां से देंगे रुपये

गांव वालों ने बताया कि वे लोग कई बार आरोपी के घर चक्कर लगा चुके हैं। मगर वे लोग हर बार यही जवाब देते हैं कि सबके रुपये वापस करा दिए जाएंगे। बताया कि आरोपी और उसके परिवार वाले अपनी सारी जमीन तो बेच चुके हैं। सिर्फ मकान ही बचा है तो वे लोग उनके रुपये कैसे चुकाएंगे।

35 सौ से तीन लाख तक का लगाया चूना

एजेंट ने 35 लोगों को चूना लगाया। इनमें गीता देवी के 27 हजार, दुलारो देवी के 67 हजार, श्याम लाल के 78 हजार, रामस्वरूप के 30 हजार, हरीश कुमार के आठ हजार, मुन्नी देवी के 14 हजार, बद्री प्रसाद के तीन लाख, जैबुल निशा के सात हजार, कुलदीप सिंह के 80 हजार, सुनीता देवी के 30 हजार, चंद्रकली के 31 हजार, जयलाल के 54 हजार, छोटे लाल के 40 हजार, विजय पाल के दस हजार, सोमवती के पौने दो लाख, जमुना प्रसाद के 88 हजार, मुन्नी देवी के 19 हजार, पूरन लाल के 26 हजार, पूजा कुमारी के 30 हजार, गीता देवी के दस हजार, भगवान दास के 35 हजार, मोहन देवी के चार हजार, सेवाराम के 17 हजार, शिवचरन के छह हजार, छोटे लाल के 12 हजार, रेखा के 14 हजार, प्रेमा देवी के साढ़े नौ हजार, रेखा के सात हजार, राजीव कुमार व दुर्गा देवी 17-17 हजार, प्रेमावती के छह हजार, रमेश चंद्र के 12 हजार, हीरा कली के 14 हजार, ऊषा देवी के 98 सौ, नन्हीं देवी के 72 सौ, नत्थो देवी के 51 सौ और रामकली के 35 सौ रुपये जमा गायब हुए हैं।

कलेक्शन एजेंट द्वारा लोगों के रुपये लेकर भागने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है, आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी और सबकी रकम वापस कराई जाएगी। - अतुल बंसल, क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें