फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने लाइब्रेरियन को बंधक बनाया

Wed, 21 Sep 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली कालेज की लाइब्रेरी में इंटरनेट काफी दिनों से बंद होने, फोटोस्टेट खराब होने तथा समय से लाइब्रेरी न खुलने के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने लाइब्रेरी के मेन गेट में ताला लगा दिया। इससे लाइब्रेरियन और कई छात्र-छात्राएं अंदर ही बंद हो गए। चूंकि मार्कशीट का वितरण भी लाइब्रेरी से हो रहा था, इसलिए मार्कशीट लेने आने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को बाहर ही रहना पड़ा। इसकी सूचना पर चीफ प्राक्टर डॉ. एसपी मौर्य प्राक्टोरियल बोर्ड के साथ पहुंचे और गेट खोलने के लिए छात्रनेताओं से कहा लेकिन वे नहीं माने। करीब आधे घंटे बाद प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव भी वहां पहुंच गये, इस पर छात्र नेता हृदेश यादव और अनूप यादव ने समस्याओं का निस्तारण होने तक गेट खोलने से इंकार कर दिया। काफी देर तक प्राचार्य से नोकझोंक भी हुई। इस बीच लाइब्रेरियन शकुंतला सिंह भी अपने चैंबर से गेट तक आ गईं। प्राचार्य ने डांट डपट कर बमुश्किल ताला खुलवाया तो करीब एक घंटे बाद लाइब्रेरियन बाहर निकल सकीं। छात्र नेता फिर से गेट में ताला लगाने लगे तो प्राचार्य ने उन्हें ताला नहीं लगाने दिया। छात्र नेताओं का कहना था कि फीस लेने के बाद भी विद्यार्थी इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि लाइब्रेरियन को इंटरनेट सही कराने की कोई चिंता नहीं है। लाइब्रेरी सुबह आठ बजे के बजाय 10 बजे खोली जाती है। प्राचार्य ने इस पर लाइब्रेरी के लिपिक को जिम्मेदार मानते हुए सप्ताहभर के लिए सस्पेंड करने के निर्देश दिए लेकिन जब उसने बताया कि समय से इंटरनेट खराब होने की जानकारी लाइब्रेरियन को दे दी थी तो प्राचार्य ने शकुंतला सिंह को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें