बरेली कॉलेज में एलएलबी परीक्षा के दौरान छात्रनेता नकल करते रहे जब कि सामान्य छात्रों को रिस्टीकेट कर दिया गया। उड़ाका दल के साथ शिक्षकों की टीम ने भी दौरा किया, लेकिन नकल करने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा।
हालांकि प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने एक नकलची पकड़ा। एक अन्य नकलची को भी शिक्षकों ने पकड़ा। रूम नंबर 25 में परीक्षा दे रहे छात्रनेताओं की सीट आगे-पीछे करने पर भी वे उलझ गये। इसके बाद उन्हें छूने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटाई और वे नकल करते रहे। सीटिंग प्लान का भी पालन नहीं किया गया। परीक्षा कक्षों में सिर्फ एक अध्यापक ही ड्यूटी करते रहे।