बरेली। स्मार्ट सिटी बहुउद्देशीय हॉल में अब चेस व कैरम बोर्ड का शिविर लगने जा रहा है। हालांकि, अभी तिथियों का एलान नहीं किया गया है। मंडलायुक्त और स्मार्ट सिटी के सीईओ ने बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण कर संचालन कर रहे बैडमिंटन संघ को दिशा निर्देश दिए हैं।
शनिवार को यहां पहुंचीं मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व स्मार्ट सिटी के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं अधिकारियों ने कैरम और चेस के लगने वाले कैंप के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, दिवेंद्र थापा, गौरव भसीन, दीपक धवन, विशनु शर्मा, दीदार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद