फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बू मियां ने देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने का किया काम : संतोष गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार सोमवार को खानकाह नियाजिया पहुंचे और सज्जादा नशीन शाह मेहंदी मियां नियाजी से मुलाकात कर शब्बू मियां नियाजी के इंतकाल पर शोक जताया। इस दौरान तमाम खानवादे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संतोष गंगवार ने कहा कि इस खानकाह का समाज में एक अलग स्थान है। हमारे देश की जो संस्कृति है उसको आगे बढ़ाने में खानकाह के माध्यम से शब्बू मियां ने जो काम किया वह सराहनीय है। इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भुजेंद्र गंगवार भी मौजूद रहे। खानकाह की ओर से डॉ. कमाल मियां नियाजी, जाहिद मियां नियाजी, राजी मियां नियाजी जुनेदी मियां, मौलाना कासिम मियां नियाजी आदि मौजूद रहे।





पूर्व सांसद ने भी जताया शोक

बरेली। खानकाह नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी के इंतकाल पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार को पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन व पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार खानकाह पहुंचे। उन्होंने सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां से मुलाकात कर अफसोस जताया। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ने शब्बू मियां की तमाम यादों का साझा किया। उन्होंने बताया कि इस्लामिया कालेज में वह साथ पढ़े थे, काफी करीबी रही। इस कारण वह अक्सर खानकाह आया करते थे और पूरे दिन यहां गुजरता था। खानपान भी कई बार यहीं हो जाता था। पूर्व मंत्री भगवत सरन ने भी उनके व्यवहार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह बिना भाव के अपनी बातचीत से लोगों को इतना प्रभावित कर लेते थे कि किसी को भी बहुत जल्द अपना बना लेते थे। इस दौरान उनके साथ खुसरो मिर्जा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रवीण सिंह को दिया झारखंड आने का निमंत्रण
खानकाह नियाजिया में झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह की मुलाकात हुई। इस दौरान साथ बैठकर बातचीत की। चलते समय संतोष गंगवार ने प्रवीण सिंह को झारखंड आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा अब दिल्ली में घर नहीं है झारखंड ही आईए। इस पर प्रवीण सिंह ने कहा वह जरूर आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें