फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः सद्भावना एक्सप्रेस में कोरोना के संदिग्ध मरीज को दिया गया उपचार

Thu, 19 Mar 2020 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खांसी-जुकाम से पीड़ित होने के बावजूद बुधवार को सद्भावना एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे युवक का चंदौसी में चेकअप किया गया। उसे जनरल कोल्ड इन्फेक्शन होने पर यात्रा की अनुमति दे दी गई। युवक के साथ उसकी पत्नी और बच्ची भी है।

विज्ञापन


सद्भावना एक्सप्रेस से गाजियाबाद से हाजीपुर जा रहे मोहित शर्मा ने रेलवे बोर्ड के ट्यूटर हैंडल पर शिकायत की कि ट्रेन के एस-6 कोच में पत्नी और बच्ची के साथ आनंद बिहार से बलिया जा रहा युवक लगातार खांस रहा है। उसे बलगम भी आ रहा है। शक है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है।

इससे रेलवे बोर्ड में हड़कंप मच गया। तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देकर मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। ट्रेन के रात 9:35 बजे चंदौसी स्टेशन पहुंचने पर रेलवे की मेडिकल टीम ने डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में यात्री का चेकअप किया।
विज्ञापन


उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी की, लेकिन उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला। टीम ने यात्री को जनरल कोल्ड इन्फेक्शन होने की बात कही। इसके बाद उसे यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी गई। इसके अलावा एस-6 में कोच में ही एक महिला को सिरदर्द होने पर उसका इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें