फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः नाम देवभूमि और वेदांता मगर लीलाएं हैरान करने वाली

विज्ञापन
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सेटेलाइट रोड पर दोनों होटलों में पुलिस ने छापा मारकर सात जोड़े, नशे में टल्ली मिलीं लड़कियां
विज्ञापन

युवक-युवतियों को परिवार वालों के सुपुर्द किया, होटल मैनेजरों का शांतिभंग में चालान

बरेली। सेटेलाइट रोड के दो होटलों पर बुधवार दोपहर पुलिस ने छापा मारा तो अलग-अलग कमरों में आठ युवक और सात युवक मौजमस्ती करते मिले। ज्यादातर जोड़े शराब के नशे में थे। कमरों में शराब की तमाम बोतलें भी मिलीं। कई युवक-युवती आसपास के दूसरे शहरों से भी आए थे। थाना बारादरी में उनके नाम-पतों की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने उनके परिवार वालों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। होटल मैनेजरों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
सेटेलाइट रोड पर मालियों की पुलिया के पास होटल देवभूमि और होटल वेदांता अगल-बगल स्थित हैं। दोपहर करीब ढाई बजे एएसपी अभिषेक वर्मा ने इंस्पेक्टर बारादरी नरेश त्यागी और पुलिस फोर्स के साथ दोनों होटलों में एक साथ छापा मारा। वेदांता के दो कमरों में दो युवक और दो युवतियां मिलीं जबकि देवभूमि के कमरों में पांच युवतियां और छह युवक मौजमस्ती करते मिले। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर कमरों के दरवाजे अंदर से बंद जिन्हें खुलवाया गया तो युवक-युवतियां कपड़े ठीक करते हुए बाहर निकले। ऊपर एक कमरे में शराब की कई बोतलें और बीयर की केन पड़ीं मिलीं। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान होटलों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक होटलों में मिले ज्यादातर युवक-युवती नशे में धुत थे। पुलिस उन सभी को गाड़ियों में थाना बारादरी ले आई। एएसपी ने होटलों के रजिस्टर की एंट्री और पकड़े गए लोगों की आईडी भी जब्त कर ली जिन्हें थाने लाकर मिलान किया गया। युवक-युवतियों के नाम पते सही पाए गए तो फोन पर उनके घरवालों से संपर्क किया गया। कुछ के परिवार शाम को थाने पहुंचे और लिखापढ़ी करके उन्हें अपने साथ ले गए। दोनों होटलों के मैनेजरों को पुलिस ने थाने में ही बैठा रखा था।
विज्ञापन

दिन में चार बार बुक हो रहे थे कमरे, होटलों का लाइसेंस निरस्त कराएगी पुलिस
एएसपी अभिषेक वर्मा ने माना कि प्राथमिक तौर पर होटल मालिकों की गलती पाई गई है। होटलों में एक ही दिन में एक कमरे को तीन से चार बार उठाया जा रहा था। इनके सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जा रही है कि कहीं कोई व्यक्ति या युवती बार-बार तो होटलों में नहीं आ जा रही है। इसके साथ ही होटलों में काफी मात्रा में शराब मिलना भी संदेह के घेरे में है। होटलों के पास बार का लाइसेंस भी नहीं है। ऐसे में शराब पीकर झगड़े की आशंका भी बनी हुई थी। बताया कि मैनेजरों की भूमिका की जांच की जाएगी। फिलहाल उन पर शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है। होटलों का लाइसेंस कैंसिल कराने को भी पुलिस अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेजेगी। प्रशासन या संबंधित विभागों की जांच के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। एएसपी का कहना था कि अधिकांश युवक-युवतियां कामकाजी और स्टूडेंट हैं। सभी बालिग हैं और उन्होंने ओयो रूम्स एप के जरिये रूम बुक कराए थे। उनके परिवारों को बुलाकर उनके हवाले किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें