फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में सोना गड़े होने का झांसा देकर पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सेवानिवृत्त कृषि कर्मचारी से ठगों ने उनके घर में सोना गड़े होने की बात कहकर पांच लाख रुपये ठग लिए। किसी से कहने पर जान से हाथ धोने की बात कहकर उन्हें चुप करा दिया। काफी समय बीत जाने पर भी घर में सोना नहीं मिलने पर कृषि कर्मचारी ने उनके बताए पते पर जानकारी की तो उसे उसके साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित कृषि कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव निवासी रिटायर्ड कृषि कर्मचारी शाह मोहम्मद पुत्र अल्लाबख्श ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौरंगपुर गांव में नमाज अदा कराने वाले सादिक अली पुत्र जबर अली निवासी उदयपुर जाफरा थाना देवरनियां उसके पास आए और बोले कि तुम्हारे घर में अकूत सोना-चांदी गड़ा। इसको चुपचाप खोद कर निकालना होगा, लेकिन उसके लिए उसे पांच लाख रुपयों की व्यवस्था करनी होगी। इसके बाद जो सोने-चांदी के धातु निकलेंगे, उसमें से कुछ दान में देने होंगे। इस पर वह आरोपी के बहकावे में आ गया।

इस तरह किए रुपयों के इंतजामअपने खाते से 80 हजार, अपनी बेटियों का जेवर गिरवी रख रुपयों का इंतजाम किया। इसके बाद सादिक अपने दो अन्य साथी नजाकत अली पुत्र बहादुर अली निवासी उदयपुर जाफरा व शेर खान पुत्र बली शेर निवासी आसपुर गौंटिया थाना भोजीपुरा के साथ उसके घर आया। रुपयों को एक मटके में रखवाकर मिट्टी को खुदवाने का कार्य शुरू करा दिया। तीन फुट तक गड्ढा खोदने के बाद हवा में एक एक शीशी छिड़क दी, जिससे सभी बेहोश हो गए। इस दौरान तीनों आरोपी रुपये लेकर मौके से चंपत हो गए। होश आने पर पीड़ित ने सादिक को फोन किया तो उसने धमकी दी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें