युवक के खाते से एक लाख से ज्यादा रकम उड़ाई
किला के बाकरगंज निवासी रियाज अहमद का बेटा रेहान भी ऐसे गिरोह के चंगुल में फंस गया। ठगों ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर 1,11,900 रुपये निकाल लिए। रियाज अहमद ने बताया कि बेटा रेहान सिटी स्टेशन माल गोदाम के सामने स्थित एटीएम बूथ में रुपये निकालने गया था। वहां दो युवकों ने बातों में उलझाकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और रकम निकाल ली। मोबाइल फोन पर आए मेसेज से धोखाधड़ी की जानकारी हुई। रियाज अहमद ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
ये भी पढ़ें- UP News: जल्द अमीर बनने के लिए छापने लगे नकली नोट, फिल्म देख आया आइडिया; तीन गिरफ्तार
गिरोह के सदस्य ऐसे करते हैं ठगी
रात में एटीएम बूथ के पास इस गैंग के सदस्य खड़े हो जाते हैं। वहां आने वाले लोगों को झांसे में लेकर कार्ड बदल लेते हैं। कार्ड लगाने वाले स्थान पर फेविकोल या कुछ और चीज लगाने के मामले भी सामने आए हैं। इससे उपभोक्ता का कार्ड फंस जाता है। इससे पहले ठगों का दूसरा साथी मदद के नाम पर लोगों को स्क्रीन या आसपास लिखा कथित हेल्पलाइन नंबर सुझाता है जो असल में उन्हीं के साथी का होता है।
मोबाइल पर सुबह आकर कार्ड ले जाने की बात कही जाती है और फिर उपभोक्ता के जाते ही ठग उसका कार्ड निकाल लेते हैं। इससे पहले मदद के नाम पर ठग इस उपभोक्ता का गुप्त पिन नंबर देख चुका होता है। इस तरह दूसरे या उसी एटीएम बूथ से ठग रुपये निकाल लेते हैं।