मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव से दो ठगों ने दूसरे की जमीन दिखाकर कस्बा बिलासपुर के एक अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण से बयाना के तौर पर 3.25 लाख रुपये ठग लिए। अब जब पीड़ित ने जमीन के बैनामे को कहा तो आरोपियों ने मना कर धमकी दी। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, रामपुर के कस्बा बिलासपुर निवासी शेर सिंह ने बताया कि शाही थाना क्षेत्र के गांव धनेली में उसकी रिश्तेदारी है। आठ माह पूर्व गांव धनेली आया तो गांव के दो लोगों ने अपनी जमीन बेचने की बात कही। उसने जमीन दिखाने को कहा तो उन्होंने किसी दूसरे की जमीन दिखाकर जमीन का सौदा तय कर लिया। दोनों आरोपी उसके घर बिलासपुर गए। उससे बयाना के तौर पर 3.25 लाख नकद ले लिए, जिसकी उसने रुपये देते समय वीडियो बना ली। दो महीने बाद उसने बैनामा कराने के लिए आरोपियों से कहा तो वे टाल-मटोल करने लगे। संवाद