फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल चौक की ओर उतरेगा चौपुला ओवरब्रिज, काम शुरू

विज्ञापन
चौपुला पुल का निर्माण हुआ शुरू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

ओवरब्रिज के चौराहे पर एक साथ छत डालने की तैयारी

बरेली। निर्माणाधीन चौपुला फ्लाईओवर पर मंगलवार से पटेल चौक के तरफ उतरने वाले हिस्से पर भी काम शुरू हो गया। इसके पिलर पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। अब छत डालने के लिए शटरिंग लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

66 करोड़ की लागत से तैयार 780 मीटर लंबे निर्माणाधीन चौपुला फ्लाईओवर पर काम तेज कर दिया गया है। चौराहे पर छत डालने की तैयारी की जा रही है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि पटेल चौक की ओर उतरने वाले हिस्से पर भी छत डालने की तैयारी की जा रही है। हाल में ही चौपुला पुल की सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया है। डीपीएम ने बताया कि सिटी स्टेशन की ओर से तैयार होकर आ रहे फ्लाईओवर का निर्माण चौराहे के करीब पहुंच गया है। एक माह के अंदर चौराहे तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें