सीवीओ से कहा, डॉक्टरों की टीम गठित करें और स्थिति पर नजर रखें
बरेली। डीएम नितीश कुमार ने कहा है कि जिले में अभी तक बर्ड फ्लू के किसी भी तरह के लक्षण आदि की सूचना नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने पक्षियों की जांच, सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी सीवीओ से कहा कि वह तत्काल टीमें गठित करें और जिले में पक्षियों की जांच कराएं। यदि कहीं कोई लक्षण प्रतीत होता है तो तत्काल अवगत कराएं। बर्ड फ्लू पक्षियों में अधिक तेजी से फैलने वाली बीमारी है। हालांकि जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।