फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवरः चौराहे के बीच खोदा गड्ढा... किला से चौकी चौराहा जाने वाला रास्ता बंद

विज्ञापन
सोमवार को सड़क पर गड्डा खुदने से चौपुला रोड पर दिन भर जाम लगा रहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

किला की ओर से आने वाला ट्रैफिक चौकी चौराहा के लिए अयूब खां चौराहे से हो रहा डायवर्ट
विज्ञापन

तीनों ओर सड़क खुद जाने से पहले ही मुसीबत बने प्रोजेक्ट ने और बढ़ाई जाम की समस्या

बरेली। सेतु निगम के चौपुला चौराहा के बीचोबीच गड्ढा खोद देने के कारण किला से चौकी चौराहा जाने का रास्ता बंद हो गया है। लोगों को इसके लिए अयूब खां चौराहा की तरफ से होकर निकलना पड़ रहा है। सेतु निगम के तीनों सड़क पर एक साथ खुदाई कर देने से यहां पहले ही जाम की समस्या बनी हुई है। अब चौराहा पर गड्ढा खोद देने से दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई है। यहां दिनभर जाम लगा रहा, जिसमें एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही।
विज्ञापन

चौपुला चौराहे पर सेतु निगम के बगैर प्लानिंग के काम करने से लोगों को लंबे समय से जाम की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। फ्लाईओवर बनाने के लिए सेतु निगम ने किला रोड के साथ चौकी चौराहा और अयूब खां की तरफ भी कई मीटर सड़क खोद दी है। इससे यहां कई हफ्तों से लोग जाम की समस्या झेल रहे हैं। सोमवार की शाम को सेतु निगम ने चौपुला चौराहा पर गड्ढा खोद दिया है। इससे अंदर पानी की पाइप लाइन भी फट जाने से काफी कीचड़ हो गया है। गड्ढा खुद जाने से चौपुला चौराहा से पुलिस लाइंस के दूसरी तरफ की सड़क बंद हो गई है। इससे किला से चौकी चौराहा जाने के लिए वाहनों को अयूब खां होकर जाना पड़ रहा है। एक ही दिशा में ट्रैफिक निकलने से पुलिस लाइंस के पास से सिटी स्टेशन की तरफ जाम लग रहा है।

डीएम का आदेश भी बेअसर...नहीं ठीक कराई सर्विस रोड

चौपुला चौराहा पर फ्लाईओवर के निर्माण से सर्विस रोड पूरी तरह से उधड़ चुकी है। सिटी स्टेशन से चौपुला चौराहा के बीच सर्विस रोड पर कई जगहों पर खतरनाक गड्ढे भी हो गए हैं। इससे एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है। सर्विस रोड न बनाने से नाराज डीएम नितीश कुमार ने सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही सर्विस रोड बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नई सर्विस रोड बनाना तो दूर उसकी मरम्मत तक नहीं कराई गई है।

‘सेतु निगम कोशिश कर रहा है कि फ्लाईओवर का ज्यादा से ज्यादा काम कम समय में पूरा करा लिया जाए। निर्माण कार्य चलने से सर्विस रोड खराब हो गई है। इसे भी जल्द ठीक कराया जाएगा।’ - देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें