चौपुला सर्विस लेन से गुजरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। चौपुला चौराहे से किला की ओर जाने वाली सड़क पर भी सेतु निगम ने सर्विस रोड बनानी शुरू कर दी है। चौकी चौराहा रोड पर पहले ही सर्विस रोड की एक लेन बनाई जा चुकी है।
चौपुला चौराहे पर फ्लाईओवर बना रहे सेतु निगम ने सर्विस रोड बनाए बगैर ही निर्माण शुरू कर दिया था। ब्रिज के पिलर बनाने को किला और चौकी चौराहा रोड के साथ पटेल चौक की ओर जाने वाली सड़क पर कई मीटर गहरी खुदाई भी कर दी गई थी। इससे यहां हादसों खतरा बना हुआ था। पिछले दिनों डीएम नितीश कुमार ने इस पर सेतु निगम के अफसरों की क्लास ली थी। इसके बाद सेतु निगम ने चौकी चौराहे की ओर सर्विस रोड की हॉटमिक्स से एक लेन तैयार करा दी थी। रविवार को किला रोड पर भी सर्विस रोड की एक साइड तैयार कर दी गई।