फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 से 17 जून तक लगेगा चौबारी मेला

Thu, 02 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ के दशहरा पर 13 से 17 जून तक चौबारी मेले के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। साल भर से गोदाम में रखे टेंट को निकलवाकर उनकी मरम्मत कराई जा रही है। प्रमुख स्नान 15 जून को गंगा दशहरा पर पर्याप्त पानी के इंतजाम के लिए कालागढ़ डेम से पानी छोड़ने के लिए लिखा गया है। इस समय राम गंगा में लोगों के स्नान के लायक पर्याप्त पानी नहीं है। वहां की व्यवस्थाओं का तहसीलदार सदर ने राम गंगा और चौबारी पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

मेले में इस बार नखासा तो लगेगा लेकिन बैलों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इस बार का नखासा कार्तिक मेले से छोटा होगा लेकिन बैल बिक्री के लिए आएंगे। पिछले साल की तरह इस साल प्रशासन का  सख्त रूख है। जरूरतमंद ही लोग बैलों को खरीद सकेंगे। हालांकि मेला आयोजकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अनुरोध किया है कि नखासा में बैलों की बिक्री पर इस बार पिछले साल की तरह प्रतिबंध न लगाया जाए।
एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार ने  चौबारी मेला में घाट की साफ - सफाई, गोताखोर व्यवस्था, लिंक मार्ग के सुदृढ़ीकरण आदि पर विस्तार से चर्चा की। मेला अवधि में एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कैंप लगेगा।  जिसमें 24 घंटे डाक्टर एवं स्टाफ  की तैनाती रहेगी। कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फ ोर्स तथा  वीडियोग्राफ ी भी होगी। जिसकी सीडी सुरक्षित रखी जाएगी। सूचना विभाग की ओर से एलईडी वैन सरकार की योजनाओं का प्रचार - प्रसार भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें