फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कालू गिरी अलखनाथ मंदिर के महंत बने

Thu, 02 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
कालू ‌‌‌ग‌ि‌र‌ि
विज्ञापन
लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे बाबा बालक गिरी के स्थान पर आनंद अखाड़े के पंचों ने बाबा कालू गिरी महाराज को अलखनाथ मंदिर का महंत घोषित कर दिया है। अखाड़े के पंच बालक गिरी की संस्तुति पर महंत बदलने का फैसला उज्जैन के कुंभ में ही ले चुके थे। किसी विवाद से बचने के लिए इसे गोपनीय रखा जा रहा था। बुधवार को बनारस से आए अखाड़े के देवता की धूमधाम से स्थापना के बाद पंचों ने मंदिर के महंत की गद्दी बाबा कालू गिरी को विधिवत तरीके से सौंप दी। हालांकि किसी विवाद से बचने के लिए पंचों ने ये साफ कर दिया कि जीवित रहने तक मंदिर के पूर्णकालिक महंत बाबा बालक गिरी ही रहेंगे। कालू गिरी मंदिर की व्यवस्थाएं संभालेंगे क्योंकि अखाड़े में पूर्णकालिक महंत बदलने की परंपरा ब्रह्मलीन होने के बाद ही है।   
विज्ञापन

 दस नाम तपोनिधि पंचायत आनंद अखाड़ा के पंचों (श्री महंत जगदीश गिरी महाराज, सचिव बाबा बालक गिरी महाराज, श्री महंत बाबा कालू गिरी महाराज, बाबा लक्ष्मण भारती महाराज, बाबा कैलाशपुरी महाराज और बाबा धनराज गिरी महाराज) ने उज्जैन के कुंभ में ही बाबा अलखनाथ मंदिर के महंत बदलने का निर्णय लिया था क्योंकि मंदिर के पूर्णकालिक महंत बालक गिरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इससे मंदिर की व्यवस्थाएं चौपट होती जा रही थीं। पंचों का फैसला पूर्व में महंत की गद्दी को लेकर उठे विवादों की वजह से गोपनीय रखा गया था। बुधवार को आनंद अखाड़े के पंच काशी से अखाड़े के देवता (सूर्य भगवान) को लेकर पहले जंक्शन के हनुमान मंदिर गए। यहां प्रात: कालीन पूजा अर्चना और आरती के बाद बैंडबाजों के साथ धूमधाम से लेकर सूर्य देवता की अलखनाथ मंदिर में स्थापना की गई। इसके बाद अखाड़े के संतों ने बाबा कालू गिरी महाराज का तिलक कर महंत की गद्दी की ताजपोशी की गई। इसके बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा कालू गिरी ने मंदिर के महंत की गद्दी विधिवत संभालते हुए पूजा अर्चना को आए भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। 

‘अखाड़े के पंचों ने बाबा बालक गिरी के अनुरोध पर उज्जैन के कुंभ में ही महंत बदलने का फैसला ले लिया था। अब इसकी विधिवत घोषणा भी हो चुकी है। अब निर्विवाद रुप से मंदिर की व्यवस्थाएं ठीक की जाएंगी ताकि रोजाना आने वाले भक्तों को परेशानी न हो।’ बाबा कालू गिरी महाराज, महंत अलखनाथ मंदिर 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें