बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के अस्थाई गोदाम में आग से दो करोड़ के केबल बंडल जल जाने की गाज सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टेलीकॉम) एएन पांडेय पर गिर गई है। रेल प्रशासन ने लापरवाही के आरोप में उन्हें पद से हटाकर आरोप पत्र दे दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर स्थित टेलीकॉम के अस्थाई गोदाम में पिछले दिनों आग लग गई थी। जिसमें करीब दो करोड़ का केबल जल गया था। इसको लेकर रेलवे बोर्ड तक खलबली मची हुई है। डीआरएम ने इसकी जांच कराई तो सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टेलीकॉम) एएन पांडेय की लापरवाही उजागर हुई। इस पर उन्हें पद से हटाते हुए आरोप पत्र भी दे दिया। वहीं बृहस्पतिवार को गोरखपुर मुख्यालय से एक तीन सदस्यीय जांच दल बरेली पहुंची। जांच दल ने आग से हुए नुकसान के आंकलन का सत्यापन शुरू कर दिया है। इससे अन्य अफसरों पर भी गाज गिरना तय हो गया है।