फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजीव राना पक्ष के 11 और आरोपियों पर लगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर फायरिंग मामले में 35 लोगों पर पहले चार्जशीट लग चुकी है। अब 11 और लोगों पर चार्जशीट लगाई गई है। इनके नाम भी गैंगस्टर के मुकदमे में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

फायरिंग के बाद इज्जतनगर थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। एक रिपोर्ट पुलिस की ओर से राजीव राना व आदित्य उपाध्याय पक्ष के हमलावरों पर दर्ज की गई थी तो दूसरी रिपोर्ट आदित्य के कर्मचारी की ओर से राजीव राना व उसके साथियों पर लिखी गई थी। इसमें पहले 35 आरोपियों के नाम थे। इनमें से अवधेश कुमार व रितिक अवस्थी के नाम साक्ष्य न होने की वजह से निकाल दिए गए और 33 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इतने ही लोगों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने राजीव पक्ष के 11 और लोगों पर चार्जशीट दाखिल की है।
चार्जशीट में इनके हैं नाम
पंकज यादव, शहनवाज, नाहिद, लल्ला यादव, श्याम फौजी रफत उर्फ झाड़बाबा, सुनील यादव, मोहम्मद चांद, बिलाल घोसी, सचिन मौर्य व इरानउर गद्दाफी पर चार्जशीट लगाई गई है। इन सभी को हाल में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आदित्य उपाध्याय व उसके बेटे पर चार्जशीट लगाई जा चुकी है। उसके पक्ष के रोहित शर्मा व आकाश उपाध्याय फरार हैं। उनकी संपत्ति कुर्क कराने की कार्रवाई के लिए कोर्ट में लिखापढ़ी की जा रही है। इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें