इनके खिलाफ लगाई गई चार्जशीट
पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा खां, नदीम खां, फरमान, सरफराज, रिहान, तौहीद, मुस्तकीम, मुनीफुद्दीन, जफरुद्दीन, इमरोज, शरीफ, इमाम मुशारुफ, शमशेर, अजीम अहमद, ओवैश, आमिर, राहिल, साजिद, समीर, जीशान, फैसल, इदरीश, इकबाल, अब्दुल नफीस, फैजान खान, मेहताब खान, रईस, नफीस खां, मोहम्मद सरफराज, फरहान, जाबिर कुरैशी, मोईन उर्फ सजले, गुड्डू अहमद, अयान, शेरू, हस्सान, मुनीर अहमद उर्फ मुनीर इदरीशी, हनीफ, जीशान रजा, आरिफ, फैजल नबी, अफजाल बेग, फरहत, मोईन अली खां, नदीम सकलैनी उर्फ अनीस सकलैनी उर्फ अनीस मियां और शफीले अहमद उर्फ शफी अहमद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। क्राइम ब्रांच वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
इन लोगों ने हाईकोर्ट में लगाई जमानत अर्जी
बवाल के आरोपी जाकिर कुरैशी, फरमान, फैजान, सरफराज, राहिल, इमाम मशरूक, महताब, मोहम्मद आमिर, मुनीर इदरीशी, उवैश, फैजल मुश्तकीम, मोहम्मद सरफराज, मुश्तकीम, अयान, अजीम, मोईन, हस्सान, अफजाल, इमरोज, शफीले, रहीस, जीशान रजा, जफरुद्दीन, मोईन खान, फरहत, नहीम खान, नासिर खान, अल्तमस और रिहान ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट ने रिहान की जमानत अर्जी खारिज कर दी, जबकि अल्तमश की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई बाकी है। क्राइम ब्रांच आईएमसी के यूथ विंग प्रभारी अल्तमस की गिरफ्तारी में जुटी है। जिस वाजिद बेग का बरातघर गिराया गया, उसका नाम भी इसी मुकदमे खोला गया है। फिलहाल वह वांछित चल रहा है।