बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा-दिल्ली स्पेशल साप्ताहिक पूजा गाड़ी की संचालन अवधि और स्टेशनों पर ठहराव में बदलाव किया है। यह परिवर्तन एक जनवरी से लागू होगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, छपरा-दिल्ली (05115) साप्ताहिक पूजा स्पेशल 27 मार्च तक चलेगी। एक जनवरी से यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को छपरा से 11.20 बजे चलकर, बलिया, युसूफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, डोभी, जौनपुर, अकबरपुर, फैजाबाद, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन शाहजहांपुर होते हुए 04.39 बजे आंवला पहुंचेगी। यहां से चंदौसी, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, शहादरा होते हुए 11.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05116 ट्रेन प्रत्येक रविवार को दिल्ली से 14.00 बजे चलकर अपने तय रास्तों से होते हुए अंावला 19.54 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का अंतिम फेरा 28 मार्च को लगेगा। इस गाड़ी के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। संवाद