एसडीएम ने गांव चटिया फैजू में बनी गोशाला का किया निरीक्षण
फरीदपुर। एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के गांव चटिया फैजू में बनी गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया तो यहां अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने संबंधितों को डांट लगाकर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन अपनी टीम के साथ तहसील क्षेत्र के गांव चटिया फैजू में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। यहां गायों के लिए हरा चारा, भूसा एवं चोकर की जानकारी ली। गायों के रहने एवं उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान गोशाला में साफ-सफाई नहीं मिली और न ही पानी के पर्याप्त इंतजाम थे। इस पर उन्होंने गोशाला संचालक व केयरटेकरों को डांट लगाई।
उन्होंने गोशाला में पानी एवं पर्याप्त रूप से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, बीमार गोवंशों के इलाज कराने, गर्मी के मौसम में गोवंशों को लूं से बचाने के लिए निर्देश दिए। संवाद