फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : एक सीट पर बैठकर चार विद्यार्थी दे रहे परीक्षा

Sun, 17 May 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में रविवार को हुई परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाओं का आलम दिखा। विद्यार्थियों के लिए जहां प्रश्नपत्र कम पड़ गए, वहीं एक ही सीट पर बैठकर चार विद्यार्थी परीक्षा देते दिखे। बदइंतजामी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हुई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 से दो बजे की पाली में बीए फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा कराई गई। इसमें 500 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। कक्ष-सात में सामने की एक सीट पर चार छात्राएं परीक्षा देती हुई दिखाई दीं। निरीक्षक के कक्ष में होने के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी जांच के लिए पहुंची, मगर किसी ने उन्हें टोका नहीं।
इस प्रकरण पर द्वितीय पाली के वरिष्ठ परीक्षा अधीक्षक प्रो. सुदेश सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से एक सीट पर तीन ही विद्यार्थी बैठकर परीक्षा देते हैं। यदि मौके पर विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में सीटें कम हों तो उन्हें या तो अलग से सीट दी जाती है, या फिर एक ही सीट पर अधिक विद्यार्थी बैठते हैं। आमतौर पर पहली पंक्ति की सीटों पर ही विद्यार्थियों को बैठाया जाता है, ताकि निगरानी में आसानी हो सके।
विज्ञापन

वहीं, शाम की पाली में बीबीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। 329 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अंतिम कक्ष में 22 छात्र-छात्राओं तक मात्र 12 पेपर पहुंचे। ऐसे में प्रश्नपत्र को दो हिस्सों में बांटकर उसे विद्यार्थियों को दिया गया।
तृतीय पाली के एसएस प्रो. आनंद लखटकिया ने बताया कि ये तीसरी बार हुआ जब प्रश्नपत्र कम पड़े हैं। हमारी ओर से 14 मई को विश्वविद्यालय को प्रश्नपत्र कम पड़ने की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें