फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : आभा आईडी होने के बाद भी कतार में लगकर पर्चा बनवा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कतार में लगने की परेशानी से निजात दिलाने के लिए शुरू हुई आभा आईडी से पर्चा बनवाने की कवायद पर जिम्मेदारों की अनदेखी भारी पड़ रही है। इसका खामियाजा आभा आईडी वाले मरीज उठा रहे हैं। उन्हें कतार में लगकर पर्चा बनवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर संख्या आठ और नौ पर आभा आईडी वाले मरीजों के पर्चे बनते हैं। काउंटर पर क्यूआर चस्पा न होने से स्कैन कर टोकन लेने के लिए मरीज भटकते हैं। शनिवार को टोकन देने और नए मरीजों की आभा आईडी बनाने के लिए काउंटर पर मौजूद कर्मचारी अन्य कार्यों में व्यस्त थे।
आईडी से पर्चा बनवाने पहुंच रहे मरीज और उनके तीमारदार उन्हें खोजते दिखे। कई को कतार में लगकर मैन्युअल पर्चा बनवा पड़ा। थोड़ी देर बाद जब वह लौटे तब मैन्युअल पर्चा वाली कतार में लगे आभा आईडी धारक मरीजों उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन



चले न जाएं डॉक्टर इसलिए मैनुअल बनवाया पर्चा
शनिवार को बदायूं रोड लाल फाटक निवासी राम प्रकाश इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। आभा आईडी से पर्चा लेने काउंटर पर गए तो वहां से टोकन लाने के लिए कहा गया। टोकन देने के लिए कर्मचारी टेबल पर मौजूद नहीं था। कहीं डॉक्टर न उठ जाएं इसलिए वे मैन्युअल पर्चा बनवाने के लिए लगी कतार में पहुंचे। इसी तरह रिठौरा से आए तस्लीम, पुराना शहर की नेहा बी ने भी मैन्युअल पर्चा लिया।

आभा आईडी बनाने में प्रदेश में 20वां स्थान
मरीज और उनके परिजन की आभा आईडी बनाने में बरेली का प्रदेश में 20वां स्थान है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह तक 22,74,688 लोगों की आईडी बन गई थी। हर दिन नए मरीज इससे जुड़ रहे हैं। बता दें कि आभा आईडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मी बना रहे हैं।


क्यूआर कोड स्टाफ की टेबल पर लगा है, ताकि वहां मरीजों की नई आईडी बन सके और टोकन लेने की प्रक्रिया भी समझा सकें। बेवजह काउंटर से कर्मचारी नदारद रहा होगा तो कार्रवाई की जाएगी। टोकन लेने में दिक्कत न हो इसलिए क्यूआर कोड अन्य स्थानों पर भी चस्पा कराएंगे। - डॉ. अलका शर्मा, एडी एसआईसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें