बरेली प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर अरुण कुमार ने बताया कि प्रधान डाकघर में चारों काउंटर पूरे समय संचालित हो रहे हैं। नया आधार केंद्र खुलने पर भी डाकघरों में आधार संबंधी कार्य कराने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।
लोगों ने बताई परेशानी
रजऊ निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि वह प्रधान डाकघर में अपनी तीन वर्षीय बेटी हिमांशी का आधार कार्ड बनवाने आए हैं। बताया कि सुबह 6 बजे ही केंद्र के बाहर आ गए थे, लेकिन एक बजे तक भी उनका नंबर नहीं आया। थककर बेटी को पेड़ के नीचे छाया में बैठा दिया।
मझगवां के धीरपुर गांव निवासी राधा देवी ने बताया कि सुबह 8 बजे प्रधान डाकघर आ गई थीं। सात वर्षीय बेटे आदित्य का आधार बनवाना है। दोपहर एक बजे तक भी नंबर नहीं आ सका। घंटों लाइन में लगे होने से थक गए, जिसके चलते जमीन पर बैठ गए हैं।