फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदलता मौसम बना रहा बीमार, ओपीडी में मरीजों की कतार

Tue, 24 Feb 2026 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम में बदलाव के साथ ओपीडी में मरीजों की कतार भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में ज्यादातर टायफाइड, सर्द-गर्म, उल्टी, दस्त, बुखार और डायरिया के मरीज रहे। दवा के साथ इन्हें बीमारियों से बचाव का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुली ओपीडी में सामान्य दिनों से करीब दो गुना मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक, बदलते मौसम में खानपान, सोने-जागने और कपड़े पहनने में बेपरवाही बीमारी की अहम वजह है।
कहा कि सर्दी के बाद गर्मी के दिन बढ़ते हैं। सुबह-शाम सर्द और दिन में गर्मी रहती है। दिन में कपड़े कम लेकिन शाम को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने चाहिए। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता कम होती है।
विज्ञापन

समय पर इलाज न होने से रोग बढ़ता जाता है। सोमवार को ओपीडी में करीब 24 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 18 सौ नए व छह सौ पुराना पर्चा लेकर आए थे।

सत्यापन के बाद 47 दिव्यांगों को जारी हुए प्रमाणपत्र
बरेली। सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में सोमवार को 64 दिव्यांग प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण व दिव्यांगता सत्यापन के लिए पहुंचे थे। ओपीडी के बाद दोपहर एक बजे डॉक्टर शिविर में पहुंचे और जांच की। इनमें से 47 में दिव्यांगता की पुष्टि के बाद उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए गए। शेष को अगले सप्ताह जांच के लिए बुलाया गया है। मूक-बधिर जांच के लिए मरीज निजी मेडिकल कॉलेज रेफर हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें