फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों पर बदलता मौसम भारी, निमोनिया से फूल रहा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम में दर्ज हो रहे बदलाव के दौरान जरा सी अनदेखी बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। सोमवार को बच्चा वार्ड की ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में रहे डेढ़ सौ बच्चे पहुंचे। दो बच्चों में निमोनिया की पुष्टि के बाद उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों कड़ाके की ठंड के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की तादाद करीब 30 फीसदी कम हो गई थी, लेकिन अब धूप निकलने से सोमवार को ओपीडी में 14 सौ नए पर्चे बने और पांच सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर इलाज और परामर्श के लिए पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा वायरल बीमारियों की चपेट में रहे। जिन्हें दवा के साथ बचाव का परामर्श दिया गया। तीन सौ मरीजों की डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, ब्लड इंफेक्शन, लिवर समेत अन्य जांच की गई। वहीं, गर्भवती समेत अन्य बीमारियों की चपेट में रहे 48 मरीजों का अल्ट्रासाउंड, 70 मरीजों का एक्सरे हुआ।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक बदलते मौसम के दौरान बैक्टीरिया और वायरल सक्रिय होते हैं। तापमान 25 डिग्री से कम और 20 से अधिक होना जीवाणुओं के पनपने के अनुकूल होता है। ऐसे में तनिक सी बेपरवाही से बीमार होने की आशंका रहती है। लोग अभी सतर्क रहें। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें