फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मैट्रिमोनी वेबसाइट पर मिली लड़की, ट्रांसफर कराए 50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मैट्रिमोनी वेबसाइट पर एक युवती ने शहर निवासी प्रोफेशनल युवक को सुनहरे भविष्य का झांसा देकर पचास लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। काफी समय बाद पीड़ित को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। एसपी सिटी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में युवक की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राधेश्याम एन्क्लेव निवासी युवक एक बड़ी कंपनी में अच्छे पद पर तैनात है। उसने एसपी सिटी से मिलकर बताया कि विवाह पंजीकरण व रिश्ते तय कराने वाली एक वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल रजिस्टर किया था। बेवसाइट पर मिली निशा अग्रवाल नाम की लड़की को युवक ने शादी का प्रस्ताव भेजा था। निशा ने अपना नंबर शेयर कर दिया तो युवक की उससे कॉल और मेसेज के जरिये बात होने लगी। निशा ने बताया कि उसका परिवार बंगलूरू में रहता है, जबकि वह स्कॉटलैंड में ई कामर्स मार्केट प्लेटफाॅर्म में काम करती है। इसमें सामान को ऑनलाइन खरीदा व बेचा जाता है। निशा ने युवक से शादी पर सहमति जताई, लेकिन सुनहरे भविष्य के लिए दोनों लोगों की कमाई बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि उसकी कंपनी में निवेश करने पर वह हर ऑर्डर पर 15 से 20 प्रतिशत मुनाफा दिलवा देगी।

105 डॉलर का मुनाफा दिखाया फिर ठगा
- युवक ने बताया कि झांसे में आकर उसने पहला ऑर्डर किया और निशा के कहने पर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। निशा ने 105 डॉलर का मुनाफा दिखाया। इसके बाद युवक को उस पर भरोसा हो गया। निशा ने अपने पिता बताकर निवाश अग्रवाल और ताऊ शशि अग्रवाल से भी युवक की फोन पर बात कराई। तीनों ने झांसे में लेकर युवक से 11 ऑर्डर का भुगतान 46 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी निशा ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसने बहाने से दो लाख रुपये अपने क्रिप्टो बैलेट में डलवा लिए। काफी समय तक मुनाफा न मिलने से परेशान युवक ने रुपये मांगे तो उनसे 9517 डॉलर भेजने को कहा गया। पीड़ित ने परेशान होकर एसपी सिटी से शिकायत की थी। एसपी सिटी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

- रिपोर्ट दर्ज कर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाह के लिए पंजीकरण कराते व अंजान लोगों से बात करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ठगी का शिकार हो भी जाएं तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 नंबर पर शिकायत करनी चाहिए। - मानुष पारीक, एसपी सिटी

नौकरी वाली लड़की मिलने पर रिश्ता तोड़ा


बरेली। नौकरी वाली लड़की मिलने पर लड़के ने पहले से तय हुए रिश्ते को तोड़ दिया। लड़के वालों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामगंगानगर निवासी युवती का रिश्ता उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी परमजीत सिंह से तय हुआ था। इसके बाद परमजीत व उसके परिजन युवती से फोन कॉल पर बात करते थे। युवती के परिजन ने मंगनी में दो लाख रुपये खर्च किए और नवरात्र में गोद भरने की बात तय हुई। बाद में लड़के वाले टालमटोल करने लगे। कहा कि हमें नौकरी वाली लड़की मिल गई है। अब तुम्हारी बेटी से शादी नही करेंगे। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि लड़का पक्ष अब पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें