फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: एलएलएम के कोर्स में किया गया बदलाव, साइबर लॉ में शामिल हुआ एआई

Sat, 13 Jun 2026 06:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित एलएलएम साइबर लॉ, व्यापार और कॉरपोरेट कानून व कार्यकारी एलएलएम का नया पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। कोर्स को अपग्रेड करने का कार्य पूरा हो चुका है। साइबर लॉ में एआई को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) में शैक्षिक सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित एलएलएम साइबर लॉ, व्यापार और कॉरपोरेट कानून व कार्यकारी एलएलएम का नया पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। कोर्स को अपग्रेड करने का कार्य पूरा हो चुका है। एलएलएम साइबर लॉ में अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। वहीं एलएलएम कॉर्पोरेट के पाठ्यक्रम को एनईपी 2026 के अनुसार अपडेट किया गया है।

विज्ञापन


विधि विभागाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि एलएलएम साइबर लॉ दो वर्षीय विश्वविद्यालय में 2023 से संचालित है, लेकिन इसका पाठ्यक्रम आईटी एक्ट 2000 के अनुसार ही चल रहा था, लेकिन इस बार डिजिटल युग की मांग को देखते हुए नए बदलाव किए गए हैं। इसमें डेटा संरक्षण कानून, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कानून, साइबर अपराध व डिजिटल साक्ष्य जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। इस कोर्स की फीस तीस हजार रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य साइबर विशेषज्ञ अधिवक्ता और सलाहकार तैयार करना है। 

एक वर्षीय पाठ्यक्रम में भी बदलाव 
वहीं, एलएलएम व्यापार और कॉरपोरेट कानून एक वर्षीय पाठ्यक्रम में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। व्यापार और कॉरपोरेट कानून पाठ्यक्रम में डब्ल्यूटीओ, सेबी नियम, सरफेसी अधिनियम, प्रतिस्पर्धा कानून और ई-कॉमर्स कानूनी ढांचा जैसे विषय किए गए हैं। वहीं, तीसरा कोर्स एलएलएम कार्यकारी है, जो सेवारत अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को मुख्य रूप से देखते हुए इसे लचीला बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इसमें 70-30 या 60-40 के अनुपात से लिखित व प्रायोगात्मक मूल्यांकन होता था, लेकिन कामकाजी विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए इसमें 50-50 प्रतिशत लिखित व प्रायोगात्मक मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन इवनिंग क्लासेस के साथ हाइब्रिड माध्यम में अध्ययन की व्यवस्था की गई है। इससे नौकरीपेशा लोग अपनी सेवा बाधित किए बिना उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। 

प्रवेश परीक्षा 27 जून को प्रस्तावित
एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 27 जून को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। एलएलएम साइबर लॉ दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, इसकी फीस तीस हजार प्रति सेमेस्टर है। तो वहीं, एलएलएम व्यापार और कॉरपोरेट कानून एक वर्षीय पाठ्यक्रम है, इसकी फीस चालीस हजार प्रति सेमेस्टर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें