फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: आंधी-बारिश के कारण 16 ट्रेनें हुईं निरस्त, आठ रिशेड्यूल, रेलवे को 10 करोड़ की क्षति

Sat, 13 Jun 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंधी-बारिश के कारण रेलखंडों को नुकसान पहुंचा, जिसके कारण रेलवे ने 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। आठ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और पांच के रूट बदले गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंधी-बारिश के कारण अंबाला मंडल के सरहिंद-नांगलडैम, चंडीगढ़-सनेहवाल, मुरादाबाद मंडल के नजीबाबाद-देहरादून, बबराला-राजघाट नरौरा रेलखंडों को नुकसान पहुंचने के कारण 16 ट्रेनों को निरस्त, 20 गाड़ियों को आंशिक निरस्त किया गया है। आठ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और पांच के रूट बदले गए हैं। इससे रेलवे को 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


ये गाड़ियां की गईं रद्द 
ट्रेन नंबर 13308, 22432, 22431, 12325, 15097, 04360, 14306, 14303, 18104, 13006, 04303, 04359, 12238, 13152, 14042, 04364 को 12 और 13 जून को  निरस्त कर दिया गया है।
ये गाड़ियां रिशेड्यूल
ट्रेन नंबर 12018, 19032, 15120, 12402, 14120, 13010, 14609, 14887 को शुक्रवार को 300 मिनट तक की देरी से चलाया गया।
इन गाड़ियों के रूट बदले
ट्रेन नंबर 14650, 14114, 14320, 15012, 04654 गाड़ियों को शुक्रवार को बदले हुए रूट से चलाया गया।
ये गाड़ियां आंशिक निरस्त की गईं 
ट्रेन नंबर 14617, 04394, 04376, 04378, 14114, 18478, 04301, 12327, 12055, 04302, 04375, 12092, 15651, 15903, 12357, 12091, 14230, 04393, 12328, 15652 शुक्रवार को आंशिक रूप से निरस्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिशारतगंज में दो घंटे खड़ी रही बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन
बरेली से अलीगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन को शुक्रवार सुबह बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक रोका गया। इससे परेशान यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। दैनिक यात्रियों ने उपेक्षा का आरोप लगाया है।

यात्रियों के अनुसार, बरेली-चंदौसी-अलीगढ रेलमार्ग उत्तर रेलवे की ब्रांच लाइन है। इस कारण इस रूट की पैसेंजर ट्रेनों को अधिकारी प्राथमिकता नहीं देते हैं। मुरादाबाद कंट्रोल पर बैठे अधिकारी अक्सर इन ट्रेनों को रामगंगा व बिशारतगंज जैसे स्टेशनों पर घंटों रोककर मेल ट्रेनों को पास कराते हैं। बरेली-अलीगढ़ और बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेनों का घंटों खड़ा रहना अब आम बात हो गई है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों का दैनिक कार्यक्रम बिगड़ जाता है।

शुक्रवार को 54352 पैसेंजर ट्रेन सुबह 5:15 बजे बरेली से चलकर 5:59 बजे बिशारतगंज पहुंची। करीब दो घंटे रोके जाने के बाद यह ट्रेन 7:53 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। बांदीकुई से बरेली आ रही एक अन्य पैसेंजर ट्रेन भी शुक्रवार को दो घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें