फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडेन गैस की बुकिंग व्यवस्था में बदलाव अब डायल करना होगा 77189-55555

विज्ञापन
LPG gas cylinder - फोटो : demo photo
विज्ञापन

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 75 रुपये महंगा

बरेली। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई के लिए बुकिंग व्यवस्था में कुछ बदलाव किया है। कंपनी ने बुकिंग के लिए रविवार से 77189-55555 नया फोन नंबर उपलब्ध कराया है। जबकि बीपीसी और एचपीसी गैस कंपनियों ने नया फोन नंबर जारी नहीं किया है। इन कंपनियों से जुड़ेे ग्राहक अभी पुराने फोन नंबर पर ही बुकिंग करेंगे।
विज्ञापन

एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजना सोलंकी ने बताया कि एक नवंबर से गैस सिलेंडर बुकिंग कराने के लिए आईओसी ने नया फोन नंबर जारी कर दिया है। ग्राहक इसी नंबर से गैस बुक करा सकेंगे। बुकिंग प्रक्रिया में कनेक्शन आईडी मांगी जा सकती है जो कि पुरानी बुकिंग स्लिप देखकर बताई जा सकती है। उन्होंने बताया कि घरेलू रसोई गैस कीमतें यथावत हैं मगर 19 किलोग्राम कामर्शियल गैस सिलेंडर 75 रुपये महंगा होकर 1279 रुपये हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें