फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा की बदली दिशा, छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
demo photo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली। पसीने से तरबतर कर रहा मौसम हवा की दिशा बदलने के बाद अब हल्की ठंड का एहसास करा सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के तहत शुक्रवार से बादल मंडरा सकते हैं। इससे नमी का स्तर बढ़ने के साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, मंगलवार देर रात हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व से पश्चिम उत्तर पश्चिम हो गई है, इससे पहाड़ों की हवा ने मैदानी इलाकों में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। इसके चलते बुधवार को एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर यानी 27.6 डिग्र्री सेल्सियस पर आ गया है। उधर, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। उन्होंने दो दिन तक हवा की दिशा स्थिर और गति तेज रहने पर बादल छाने के आसार जताए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें