पीलीभीत। दो दिन से लगातार हुई बरसात के बीच ठंडी हवाओं की दस्तक ने मरीजों की सेहत बिगाड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को दिनभर बरसात के बावजूद जिला अस्पताल में बुखार के ग्रस्त मरीजों को मेडिसिन विभाग की ओर से परामर्श दिया गया। कुछ मरीजों से बारिश भीगने से बुखार बढ़ने की बात कही, वहीं चिकित्सक ने मरीजों को बदलते मौसम के बीच विशेष एहतियात रखने की सलाह दी।
शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक लगातार बरसात हुई, जिसके साथ ठंडी हवाएं भी लगातार चली। मौसम ने करवट ली, वहीं बरसात ने मौसम भी ठंडा कर दिया। शनिवार को भी दिनभर हुई बारिश के चलते बाद भी जिला अस्पताल के मेडिसिन कक्ष के बाहर मरीजों की परामर्श के लिए कतार लगी रही। 250 से अधिक लोगों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया, जिसमें 60 से अधिक मरीज बुखार, खांसी-जुकाम, बदनदर्द आदि के देखे गए।
मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीयूष ने बताया कि मौसम में बरसात के बीच चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान गिरा दिया है, जबकि इस बरसात में भीगने से सेहत पर बुरा असर होगा। काफी मरीज बरसात में भीगने के बाद बुखार से ग्रस्त देखे गए। संवाद