फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चांद मियां की काॅल डिटेल खोलेगी छोटन का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। 22 साल बाद घर लौटा मोहम्मद सईद उर्फ छोटन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस की जांच-पड़ताल में छोटन उलझता ही जा रहा है। छोटन का आधार कार्ड, चांद मियां का दत्तक पुत्र और सरकारी आवास कुछ और ही बयां कर रहे हैं। छाेटन की हकीकत की पड़ताल करने के लिए पुलिस चांद मियां और छोटन से जुड़े लोगों की काॅल डिटेल खंगाल रही है। खासकर चांद मियां की काॅल डिटेल से ही छोटन की हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी के समीर अहमद ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने 26 मई वर्ष 2003 को अपनी पत्नी नाजरा, बेटे शब्बू, छोटन, नईम, वसीम व बेटी नेहा के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे। जम्मू रेलवे स्टेशन पर उनका दूसरे नंबर का नौ वर्षीय बेटा छोटन कहीं गुम हो गया। उसके बाद समीर ने गुमशुदगी वहां पर दर्ज कराई। 22 वर्ष बाद वह जयपुर में मिला।
कॉल डिटेल खोलेगी राज

मोहम्मद सईद उर्फ छोटन के आधार कार्ड में इमरान पुत्र चांद मियां नगर पंचायत कलीनगर जनपद पीलीभीत दर्ज है। पूरनपुर के चांद मियां ने अपना नाम देकर उसे दत्तक पुत्र भी बनाया है। कली नगर में उसने सरकारी आवास भी लिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसी भी छोटन से जुड़ी अहम जानकारी हासिल करने में जुटी है। छोटन ने बताया कि उसे बचपन की जिंदगी के बारे में कुछ भी पता नहीं है, जब से होश संभाला है, तब से चांद मियां के साथ रहा है। हालांकि चांद मियां जयपुर में कहीं रह रहा है। पुलिस चांद मिया के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन और छोटन से जुड़ी जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन

भयभीत है छोटन का परिवार
छोटन के भाई वसीम ने बताया कि जब से छोटन घर लौटे हैं, तब से पुलिस, अन्य लोगो ने उसके बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया है। बार-बार छोटन से जानकारी लेने से उसका परिवार दहशत में है। उसने बताया कि छोटन रात को सही से सो नहीं पा रहा है। उसने प्रशासन से अपील की है कि उसके भाई और उसके परिवार को परेशान न किया जाए। सालों के बाद उसका भाई घर लौटा है। उसे चैन से रहने दिया जाए।
-
छोटन की बीती जिंदगी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पूरनपुर निवासी चांद मियां से संपर्क किया जा रहा है। चांद मियां छोटन के बारे में सटीक जानकारी दे सकेगा। पुलिस ने चांद मियां को जांच के लिए नवाबगंज बुलाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

-हर्ष मोदी, सीओ, नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें