इस बार 1,188 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव
बरेली जिले में पिछली बार 1,193 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए थे। इस बार 1,188 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। मझगवां की बेहटाजुनू, आबादानपुर व नगरिया सतन और नवाबगंज की याकूबनगर और बहोरन नगला ग्राम पंचायतें नगर निकायों में समाहित हो गई हैं।
डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल का निदेशालय ने ब्योरा मांगा है, जिसे भेजा जा रहा है। यह सही है कि जिला पंचायत के प्रतिनिधियों का कार्यकाल सबसे बाद में समाप्त हो रहा है।