फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक पर फर्राटा भरते पुलिस वालों के चालान

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अभियान में आम लोगों के साथ पुलिस वाले भी फंसे
विज्ञापन

नए एसपी ट्रैफिक ने प्रभार संभालते ही प्रमुख स्थानों पर कराई चेकिंग

बरेली। नए एसपी ट्रैफिक ने सेटेलाइट, चौकी चौराहा व अयूब खां समेत कई चौराहों पर बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। शहर में दोपहर के वक्त अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे गए।
नए एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने शहर में आते ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रविवार को उन्होंने सीओ ट्रैफिक, दोनों टीआई व कई टीएसआई के साथ अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों और बिना सीट बेल्ट वाले कार चालकों के खिलाफ सेटेलाइट और चौकी चौराहे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की। अभियान के तहत तीन पुलिस वालों समेत 150 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अभियान के दौरान स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को यातायात के नियमों का स्वयं पालन करने का भी संदेश दिया। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आने वाले दिनों में देहात और सिटी परमिट आटो के विरुद्ध भी अभियान चलाया जाएगा। अभियान में टीआई परवेज अली, टीआई दिनेश पाण्डेय, टीएसआई जयप्रकाश, टीएसआई कमलेश ठाकुर, टीएसआई जगदीश जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोगों को नियमों का पालन करना होगा, पुलिस भी प्रयास करेगी कि जाम जैसी समस्या न बने। - संजीव वाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें