फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : परिवहन निगम ने कसा शिकंजा, तीन दिन में 18 बसों का चालान, पांच डबल डेकर सीज

Sat, 09 Dec 2023 10:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

डीएम रविंद्र कुमार ने परिवहन विभाग को बसों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इस पर तीन दिन में परिवहन विभाग की टीमें 18 बसों का चालान और पांच डबल डेबर बसों को सीज कर चुकी हैं।
विज्ञापन
डग्गामार बसों पर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अनधिकृत रूप से संचालित हो रहीं बसों के खिलाफ परिवहन निगम का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार को भी पांच बसों का चालान किया गया। एक डबल डेकर बस को सीज कर रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा करा दिया गया। तीन दिन में 18 बसों का चालान किया जा चुका है और पांच डबल डेकर बसों को सीज किया गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों पीलीभीत बाईपास पर डबल डेकर बस से कुचल कर युवक की जान चली गई थी। यह बस हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत थी। अनधिकृत बसों के संचालन की खबरें सुर्खियां बनीं, तो अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया। अमर उजाला ने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। 

डीएम रविंद्र कुमार ने परिवहन विभाग को बसों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। इस पर तीन दिन में परिवहन विभाग की टीमें 18 बसों का चालान और पांच डबल डेबर बसों को सीज कर चुकी हैं। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटन के लिए इस्तेमाल होने वाली या फिर निजी बुकिंग पर चलने वाली बसों में जगह-जगह रोककर सवारियां नहीं बैठाई जा सकतीं। अनधिकृत बसों के खिलाफ फिलहाल अभियान जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स्कूल वैन, ऑटो, ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई
अनधिकृत बसों के खिलाफ कार्रवाई के साथ स्कूल वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह में परिवहन विभाग की टीमें 200 से ज्यादा अनधिकृत स्कूल वैन, एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी अनधिकृत रूप से स्कूल वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक नहीं लगी है।

आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि अनधिकृत सभी प्रकार के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा ही है। तीन दिन में 22 से ज्यादा बसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। स्कूल वाहनों का संचालन सुरक्षा मानकों के अनुसार ही किया जाए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें