बरेली। शासन-प्रशासन के आदेश के बावजूद पेट्रोल पंप संचालक नो हेलमेट नो फ्यूल नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाकर 1258 वाहनों का चालान करने के साथ ही 23 बाइकों को सीज कर दिया गया। साथ ही, पांच पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।
शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को बैनर व होर्डिंग्स लगाने और नो हेलमेट नो फ्यूल नियम को सख्ती से लागू करने के लिए 26 जनवरी तक का समय दिया था। तय समय सीमा बीतने के बाद भी कई पेट्रोल पंप संचालकों ने नियम का पालन शुरू नहीं किया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर लगातार चेकिंग के लिए टीमों का गठन किया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद