फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीमें पहुंचीं शहर, शुरू किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था को परखने और स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग के लिए केंद्रीय टीमें पहुंच गई हैं। दिल्ली से मिलने वाली लोकेशन के आधार पर वार्डाें का सर्वे शुरू हो गया है। वहीं नगर निगम का दावा है कि उसकी तैयारियां पूरी हैं। 2023 में 80 रैंक पर आने वाला बरेली नगर निगम इस बार टॉप 20 में अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रहा है। वहीं नगर आयुक्त ने भी अधिकारियों को इसी लक्ष्य के तहत साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली केंद्रीय टीमें बरेली पहुंच गई हैं। टीमें अलग-अलग वार्डों में जाकर नाले, नालियां, पार्क, शौचालय, डोर टू डोर कचरा क्लेक्शन की योजनाओं का मूल्यांकन कर रही हैं। खास बात यह है कि केंद्रीय टीमों के आने की भनक नगर निगम के अधिकारियों को नहीं लग सकी। टीमों ने वार्ड वार सर्वेक्षण के दौरान जनता से फीडबैक लेना शुरू किया ताे अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, तो तमाम कर्मचारी और अधिकारी सफाई व्यवस्था में जुट गए। केंद्रीय टीम ने सोमवार को वार्ड 47 किला छावनी, 31 कटघर, 27 मथुरापुर, 44 मलूकपुर, 42 चौधरी मोहल्ला, 63 साहूकारा, 62 चकमहमूद, 43 आकाशपुरम, 16 संजय नगर, 19 कंजादासपुर, 29 रहपुरा चौधरी, 28 फरीदपुर चौधरी अन्य जगहों पर सर्वे किया है।

इन कार्याें पर नगर निगम ने किया है काम
स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में अव्वल आने के लिए नगर निगम बरेली ने आरसीसी केंद्र खोलने, डोर टू डोर कचरा एकत्रित, डंपिंग साइट बंद करने, शहर से कूड़ेदान हटाने, भूमिगत कूड़ेदानों की सुविधा, सफाई में सुधार, पार्कों का उचित रखरखाव पर काम किया है।
विज्ञापन


- पांच सालों में रैंकिंग में बरेली निगम
आंकड़ों की बात करें तो बीते पांच सालों में रैंकिंग में बरेली नगर निगम का काफी उतार चढ़ाव रहा है। इसमें 2019 में 117, 2020 में 149, 2021 में 153, 2022 में 137 और 2024 में जारी हुई 2023 की रैंकिंग में बरेली 80वें नंबर पर आया था। वहीं अब 2025 में 2024 की रैंकिंग जारी होगी, इसमें टॉप 20 में आने की कवायद नगर निगम के अधिकारी कर रहे हैं। संवाद

-
सड़कों के साथ बाजारों में साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा गया है। सफाई व्यवस्था में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। इसमें नालों की साफ सफाई पर अधिक जोर दिया है। इस बार उम्मीद है कि रैंकिंग में सुधार होगा और टॉप 20 में बरेली शामिल होगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें