फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में दूसरी जेलों से 152 कैदी शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीतापुर, रामपुर और लखीमपुर की जिला जेलों से सजायाफ्ता कैदी बरेली सेंट्रल जेल भेजे गए हैं। कुल 152 कैदियों को यहां लाया गया है, जिसके चलते सेंट्रल जेल में भी कैदियों की संख्या मानक से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

कई जिलों की जेलें कैदियों से ओवरलोड हो रही थीं। इस क्रम में कारागार प्रशासन के लखनऊ मुख्यालय से सजायाफ्ता कैदियों को सेंट्रल जेल में भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में रामपुर जिला जेल से 50, लखीमपुर खीरी जिला जेल से 82 और सीतापुर जिला जेल से 20 कैदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। कुल 152 कैदी सेंट्रल जेल में भेजे गए हैं। इसके बाद यहां कैदियों की संख्या करीब 2100 हो गई है। यहां बता दें कि सेंट्रल जेल में सामान्य तौर पर 1800 कैदियों को रखने की क्षमता है। हालांकि बढ़ी कैदियों की संख्या के लिहाज से भी पर्याप्त संसाधन बताए जा रहे हैं। वहीं इस कवायद से संबंधित जिलों के जेल प्रशासन को काफी राहत मिली है। वहां अब ज्यादातर विचाराधीन बंदी ही रह गए हैं, जिनकी संख्या समय-समय पर बढ़ती-घटती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें