फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल के रेलवे क्रॉसिंग पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे इज्जतनगर और मुरादाबाद मंडल के सभी रेलवे क्रॉसिंग पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। यह जिम्मेदारी रेलटेल को दी गई है। दोनों रेल मंडलों ने लगभग सभी मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। यहां अंडरपास या फिर ओबर ब्रिज बनाए गए हैं। इसके बाद भी 185 से ज्यादा ऐसे रेलवे क्रॉसिंग हैं जहां अंडरपास या फिर ओवरब्रिज नहीं हैं। इन रेलवे क्रॉसिंग पर भारी यातायात का दबाव भी रहता है।
विज्ञापन

नेशनल और स्टेट हाईवे के इन रेलवे क्रॉसिंग पर कई बार हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने ऐसे सभी क्रॉसिंग को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंगों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सर्वे का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। रेलवे क्रॉसिंगों के अलावा सभी छोटे स्टेशनों को भी सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें