बरेली। भाई के शराब पीने से मना करने पर नाराज ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी इंद्रजीत एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कर्मचारी है। पत्नी पुष्पा ने बताया कि इंद्रजीत सुबह उठते ही शराब पी लेते हैं और फिर झगड़ा-मारपीट करते हैं। मंगलवार सुबह भी वह शराब पीकर हंगामा कर रहे थे तो उनके बड़े भाई राम सिंह ने फटकार लगा दी। इसके बाद इंद्रजीत ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए।