फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत पर फिरा पानी, अब फिर पेपर की टेंशन

Thu, 29 Mar 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
cbse paper leak - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दसवीं में इस बार गणित का पेपर आसान आया। परीक्षा के बाद छात्र काफी खुश नजर आए, लेकिन स्कूल के एक मेसेज ने छात्रों के चेहरे की मुस्कान छीन ली। जिस विषय के वह नंबर जोड़ रहे थे, उसकी दोबारा परीक्षा देने की टेंशन हो गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को दसवीं गणित और 26 मार्च को हुई बारहवीं अर्थशास्त्र की परीक्षा निरस्त कर दी। पेपर लीक होेने के कारण सीबीएसई दोबारा इन विषयों की परीक्षा कराएगा। एक सप्ताह में तिथि घोषित की जाएगी। स्कूलों से सूचना मिलते ही छात्र तो सकते में आए ही, अभिभावकों को भी टेंशन हो गई, क्योंकि कई ने परीक्षा के बाद गर्मियों की छुट्टियों की प्लानिंग कर ली थी।

विज्ञापन

जिले में इस बार सीबीएसई दसवीं में 6,102 और बारहवीं में 5,345 छात्र पंजीकृत हैं। बारहवीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 26 मार्च को हुई थी। उसी दिन से पेपर लीक की अफवाह उड़ रही थी। बरेली के स्कूलों में भी इसकी काफी चर्चा रही। हालांकि सीबीएसई ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। छात्रों को बोला गया कि यह केवल अफवाह है। बुधवार को दसवीं गणित की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्कूलों में पेपर लीक होने की सूचना पहुंच गई। हालांकि शिक्षकों ने यह बात छात्रों के सामने जाहिर नहीं की। कुछ कॉलेजों ने पेपर होने के तुरंत बाद छात्रों को परीक्षा निरस्त होने की सूचना दे दी। छात्रों ने इस पर रोष भी जताया। कुछ छात्रों का कहना है कि बोर्ड की लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। अब उनको दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावित होगी।
 
दोनों पेपर आए थे आसान
सीबीएसई के सिटी को-आर्डिनेटर दीपक अग्रवाल के अनुसार, इस बार दसवीं गणित और इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र का पेपर आसान आया था। परीक्षा के बाद छात्र काफी खुश थे कि उनकी परीक्षा अच्छी रही। उन्होंने बताया कि जब मेसेज से छात्रों को परीक्षा निरस्त होने की सूचना दी तो वह बहुत मायूस हुए। उन्होंने तुरंत कॉल करके इसकी जानकारी भी ली। कई अभिभावकों के भी फोन आए। कुछ छात्र रोने तक लगे। परीक्षा से पहले बच्चों ने काफी मेहनत की थी। अब वह अगले पेपर की तैयारी में थे, इससे उनकी तैयारी को तगड़ा झटका लग गया। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारुष अरोड़ा के अनुसार, जब छात्रों को सूचना दी तो वह बहुत मायूस हुए। उनके एक परिचित ने तो गर्मियों की छुट्टियों की प्लानिंग तक कर ली थी। छात्रों के साथ अभिभावक भी मायूस हैं। उनका मानना है कि दोबारा परीक्षा होगी तो पेपर पहले से कठिन ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें