फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने वाले पकड़े, भेजा गया जेल

विज्ञापन
शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ थाने में पकड़े गए चोर - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने वाले तीन आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ रेलवे संपत्ति विधि विरुद्ध कब्जा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बंथरा-शाहजहांपुर के बीच 21 अप्रैल की रात करीब दो बजे चोरों ने खड़ी मालगाड़ी का डाला खोलकर गेहूं की 22 बोरियां चोरी कर लीं थीं। इसकी सूचना पर आरपीएफ ने जांच की और शनिवार रात नाकाबंदी कर आत्माराम, हरिश्चंद्र और गंगादीन उर्फ गंगाधर निवासी निजामपुर गौटिया को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मालगाड़ी से चोरी की गईं गेहूं की 22 बोरियों को भी बरामद कर लिया है।
ये बोरियां एक खेत में कंबाइन से काटे गए गेहूं के नीचे दबी हुई थीं। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। तीनों के आपराधिक रिकार्ड का पता लगाया जा रहा है। आरपीएफ के उप निरीक्षक एसके सिंह ने कहा कि रेलवे की संपत्ति को हानि पहुंचाने और विधि विरुद्ध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें