फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली की चोरी करते पकड़ा, कनेक्शन काटे जाने पर हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ग्राम परसरामपुर में बिजली टीम ने चोरी से बिजली जलाते हुए एक परिवार को पकड़ ली। तार उतारने के बाद परिवार के सदस्यों ने टीम के साथ हाथापाई की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के तहत विकास क्षेत्र भदपुरा के ग्राम परसरामपुर में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए कैंप के दौरान ग्राम में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें ग्राम के सिब्ते हसन के घर में चोरी से बिजली जलाते हुए पाई गई। उसके बाद विद्युत कर्मियों ने घर की केबल को उतार लिया। आरोप है कि केबल उतारे जाने पर सिब्ते हसन और उनकी पत्नी नन्हीं उर्फ नसीम बानो के साथ ही उसका पुत्र शेरा ने विद्युत कर्मियों के साथ गाली-गलौज के साथ अभद्रता की। यहां तक कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मियों देवेश कुमार, गंगा सिंह, कुलदीप कुमार, लाला राम, भागीरथ, सुरजीत के साथ हाथापाई भी कर डाली। अवर अभियंता राजकुमार ने पति, पत्नी और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें