मीरगंज। 22 दिसंबर को खाना खाकर खेत से तापने के लिए पत्ते लेने गए 60 वर्षीय नेत्रहीन नेतराम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई थी। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पीड़ित रामौतार पुत्र बीरबल ने बताया कि नेतराम की वह देखरेख करता था, लेकिन उसका दूसरा चचेरा भाई ओमकार पुत्र बीरबल की नेतराम की जमीन को लेकर नीयत खराब थी। आए दिन उन्हें मारने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि उसके चाचा की किसी से रंजिश नहीं थी। उन्होंने ओमकार से ही अपनी जान का खतरा बताते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायतें भी कीं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद