फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पासपोर्ट अदालत में महीनों से अटके मामलों का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शनिवार को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया गया। इसमें आवेदकों के महीनों से लंबित मामलों का निस्तारण कराया गया। सौ से अधिक मामलों का निस्तारण हुआ। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) अवकाश के बावजूद खुले रहे। इस दिन के लिए पहले ही 1400 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जारी किए गए थे।
विज्ञापन

पासपोर्ट अदालत में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह सहित सहायक पासपोर्ट अधिकारी संदीप शुक्ला व अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। विश्व हिंदी दिवस पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में हुए आयोजन में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने विदेश मंत्रालय की ओर से कार्यालय को पुरस्कृत किए जाने पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।


आवश्यक दस्तावेज की थी कमी
पीलीभीत की हफ्शा शकील ने बताया कि दस्तावेजों की कमी के कारण उनका पासपोर्ट आवेदन ढाई माह से लंबित था। पासपोर्ट अदालत में अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी। दस्तावेज जमा करने के बाद प्रक्रिया पूरी कर दी गई। उन्हें 10 दिनों के अंदर पासपोर्ट जारी होने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन




सत्यापन की दिक्कत हुई दूर
बिजनौर के नजीबाबाद से आईं डॉ. प्रतिभा ने बताया कि उनका 10वीं कक्षा का परिणाम ऑनलाइन नहीं दिखने से उसके सत्यापन में समस्या आ रही थी। अधिकारियों ने उन्हें 11वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र लगाने की सलाह दी। इससे मामला सुलझ गया। एक सप्ताह में पासपोर्ट मिलने की उम्मीद है।



मोजांबिक में खो गया था पासपोर्ट
बरेली के ग्रीन पार्क निवासी संदेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मोजांबिक प्रवास के दौरान उनका पासपोर्ट खो गया था। भारतीय दूतावास ने उन्हें इमरजेंसी पासपोर्ट जारी किया था। भारत लौटने पर री-इश्यू की प्रक्रिया अटकी हुई थी। पासपोर्ट अदालत में पासपोर्ट री-इश्यू किए जाने की प्रक्रिया पूरी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें