फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई, बिजली चोरी के आरोप में 152 लोगों पर रिपोर्ट, 445 के कनेक्शन काटे

Sun, 10 May 2026 12:03 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में विद्युत निगम की टीम ने शनिवार सुबह किला उपकेंद्र से जुड़े सुर्खा बानखाना इलाके में 152 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अभियान के दौरान कुल 445 लोगों के कनेक्शन काटे गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में विद्युत निगम की टीम ने शनिवार सुबह सुर्खा बानखाना इलाके में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 152 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इलाके में चेकिंग के दौरान दो अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों का भंडाफोड़ हुआ। 

विज्ञापन


विद्युत निगम की टीम ने किला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में 984 घरों की जांच की। जांच के दौरान 293 उपभोक्ताओं के बकाया होने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए। बिजली चोरी के आरोप में पकड़े गए 152 लोगों के कनेक्शन भी काटे गए। अवैध चार्जिंग स्टेशनों में से एक राजा चौक पार्षद आवास के पास गली में था, जहां 21 ई-रिक्शा सीधे खंभे से चार्ज हो रहे थे। दूसरे स्टेशन पर 17 ई-रिक्शा इसी तरह बिजली चोरी कर रहे थे। दोनों जगहों से केबल काटकर हटा दिए गए और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मौके पर 9.79 लाख रुपये की वसूली भी की गई। 43 उपभोक्ताओं का लोड भी बढ़ाया गया।

बिजली चोरी के खिलाफ जारी रहेगा अभियान 
मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि अनावश्यक भार बढ़ने से अक्सर ट्रिपिंग की समस्या होती है। विद्युत निगम इस समस्या को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य बिजली चोरी रोकना और आपूर्ति में सुधार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें