पुलिस ने पैरवी कर दिलाई सजा
महिला अपराध से संबंधित मुकदमों में पुलिस ने पैरवी कर अपराधियों को सजा भी दिलवाई। पुलिस ने 2024 में 128 मुकदमों के 165, 2025 में 132 मुकदमों के 178 और 2026 में 19 मुकदमों के 26 अभियुक्तों को सजा दिलवाई।
महिला अपराध पर रोक लगाना प्राथमिकता : आर्य
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला संबंधी अपराध पर रोक लगाना शासन के साथ ही बरेली पुलिस की भी प्राथमिकता है। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई है। मिशन शक्ति टीम भी मुसीबत में फंसी महिलाओं व बेटियों का सहारा साबित हो रही है। लगभग सभी श्रेणी के महिला अपराध में कमी आई है, स्थिति और बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है।