फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, दूसरे समुदाय के दो आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में एआई से अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने और धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदायों से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक जुनैद और नाजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल, एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा एआई की मदद से उसकी फोटो को रिश्ते की बहन के साथ जोड़कर इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों जुनैद व नाजिद ने गांव की अन्य युवतियों की फोटो और वीडियो भी एडिट कर आपत्तिजनक सामग्री के साथ सोशल मीडिया पर डाली। इसके लिए अलग-अलग सोशल साइट व आईडी बनाई गईं और बाद में कई आईडी डिलीट कर दी गईं।
पीड़ित का आरोप है कि 14 नवंबर को वह परिजनों के साथ आरोपियों के घर पहुंचा तो वहां जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने शिकायत करने पर गांव से चले जाने और युवतियों को उठा ले जाने की धमकी भी दी गई। इधर, सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवती के आपत्तिजनक फोटो भाई के व्हाट्सएप पर भेजे
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र की एक युवती के आपत्तिजनक फोटो उसके भाई के व्हाट्सएप नंबर पर भेजने के आरोप में युवती की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, युवती करीब 10 वर्षों से उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रही थी। वहां करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात नेटवर्क मार्केटिंग का काम करने वाले रामपुर के थाना बिलासपुर के ग्राम अहरोजतीत निवासी अर्जुन राठौर से हुई। इसी दौरान युवक ने अपने मोबाइल से उसका फोटो खींच लिया था। युवती के अनुसार, अब वह अपने गांव आ गई है और उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। आरोप है कि इसके बाद युवक फोटो के जरिये उसे और उसके परिवार को परेशान करने लगा। अब उसने उसकी मर्जी के बिना आपत्तिजनक फोटो उसके भाई के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिए। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें