फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मस्जिद के मुअज्जिन के आत्मदाह में पत्नी समेत छह पर रिपोर्ट

Mon, 03 Aug 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। मस्जिद के मुअज्जिन की मौत के पांच दिन बाद पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुअज्जिन को पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह घटना गृहक्लेश के चलते हुई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय वार्ड 13 निवासी अब्दुल कादिर मस्जिद के मुअज्जिन थे। अब्दुल खालिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाई अब्दुल कादिर का निकाह चार साल पहले मोहल्ला अंसारी वार्ड नौ निवासी सादमा से हुआ था। शादी के बाद से ही सादमा और उसके मायके वाले अब्दुल कादिर को प्रताड़ित करते थे। आरोपियों में सादमा के पिता रियासत, भाई अली हुसैन, आसिफ, साजिद और शाहिद शामिल हैं। 26 जुलाई को आरोपियों ने अब्दुल कादिर को पीटकर घर से भगा दिया था। 28 जुलाई की दोपहर साढ़े बारह बजे जब वह घर लौटे तो आरोपियों ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद अब्दुल कादिर घर से बाहर भागे, जहां मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाई।


फुटेज से सामने आएगी सच्चाईगंभीर रूप से झुलसे अब्दुल कादिर को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 29 जुलाई को उनकी मौत हो गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज को भी जांच में शामिल किया है। इस फुटेज से घटना की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जेवर और सामान ले जाने का आरोप

अब्दुल खालिक ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सादमा घर में रखे जेवर और अन्य सामान भी अपने साथ ले गई है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें